झाझा: बिस्कुट खिलाकर दो बच्चों के अपहरण की आशंका, जमुई स्टेशन पर डायल 112 की सतर्कता से दो मासूम सुरक्षित, संदिग्ध फरार
Jhajha, Jamui | Apr 6, 2026 सोमवार को शाम 4 बजे जमुई स्टेशन पर डायल 112 पुलिसकर्मी की सतर्कता से दो मासूम बच्चों को सुरक्षित झाझा लाकर परिजनों से मिलाया गया। दोनों बच्चे संदिग्ध परिस्थिति में भयभीत अवस्था में मिले। उनकी पहचान सोनो थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह गांव निवासी मो. रुस्तम के पुत्र अब्दुल अंसारी और हफीज बसर के पुत्र मो. अलतमस के रूप में हुई। झाझा थाना में पदस्थापित डायल 112 चालक अं