बरेली: मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत पर भड़के AIMIM प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी, बरेली में 'कार्यकर्ता जोड़ो सम्मेलन' में गरजे
बरेली के एजाजनगर गोटिया वार्ड नंबर 75 स्थित गरीब नवाज शादी हॉल में AIMIM पार्टी की ओर से ‘कार्यकर्ता जोड़ो सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने पार्टी की बढ़ती सक्रियता का संदेश दिया। सम्मेलन का मकसद संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना रहा। इस मौके पर प्रदेश