सहारनपुर: रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में दस्तावेज लेखक धरने पर बैठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन शुरू किया
रजिस्ट्री कार्यालय को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, तहसील सदर के पदाधिकारी और सदस्य अब आंदोलन की राह पर गुरूवार दोपहर 2:00 बजे उतर आए हैं। पूर्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखने के बाद दस्तावेज लेखकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया है।