डुमरांव: डुमरांव में नीलगाय के मल से जैविक मत्स्य पालन की अनूठी पहल, कम लागत में अधिक उत्पादन की उम्मीद
Dumraon, Buxar | Jun 2, 2026 खेत बचाओ अभियान के तहत बिहार में एक अभिनव और पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत नीलगाय (बनबकरी) के मल का उपयोग कर जैविक मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह प्रयोग डुमरांव प्रखंड अंतर्गत सम्हार गांव में किया जा रहा है, जो अब किसानों के लिए नवाचार का केंद्र बनता जा रहा है।