रहुई: गंगा बीघा से मारपीट के आरोपी को वेना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Jul 31, 2025 वेना थाना अंतर्गत गंगा बीघा गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गंगा बीघा गांव निवासी राकेश यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने गुरुवार की शाम 5 बजे बताया कि गिरफ्तार किए गए राकेश यादव पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज था। जिसे कारवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।