रहुई: रहुई के जेई अंकुल श्रीवास्तव का हुआ स्थानांतरण, विदाई समारोह में दी गई भावभीनी विदाई
Rahui, Nalanda | Jul 29, 2025 रहुई प्रखंड अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र रहुई में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता अंकुल श्रीवास्तव का तबादला गया जिला के मानपुर में कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए जेई के रूप में विशाल आर्यन को पदभार सौंपा गया है। इस मौके पर मंगलवार को शाम 5 बजे उपकेंद्र परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ रूपक कुमार शामिल हुए।