मढ़ौरा: सेमल सराय में महिला को डायन बताकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
थानाक्षेत्र के सेमल सराय गांव में एक महिला को डायन बताकर मारपीट किया गया जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार की दोपहर बारह बजे से कार्यवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि डायन ऐक्ट मामले में सेमल सराय के ही नितीश महतो ,प्रभावती देवी ,विक्रमा महतो समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।