शामली: शामली में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान जारी, 288 वाहनों के चालान काटे गए
Shamli, Shamli | May 3, 2026 रविवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में SP के आदेश पर सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 288 वाहनों के चालान किए गए और विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को जागरुक भी किया गया।