शिवपुरी नगर: इंदिरा कॉलिंग में पानी भरते समय करंट लगने से महिला की मौत, बूंद-बूंद के लिए था संघर्ष
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा कॉलोनी में आज शनिवार को पानी भरते समय टिल्लू मोटर में करंट आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गुड़िया खान (35) पत्नी अख्तर खान के रूप में हुई है।