ब्यौहारी: पपौंध: गर्भवती महिला को नाव से सोन नदी पार करा अस्पताल पहुंचाया, 108 एंबुलेंस ने भी धोखा दिया
ब्यौहारी जनपद के पपौंध क्षेत्र में हुई एक घटना ने सरकारी विकास की वास्तविकता पर सवाल उठाया है। हाल ही में एक गर्भवती महिला, सीमा केवट, को प्रसव पीड़ा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए उसके परिजनों ने पहले उसे नाव से नदी पार कराई फिर, उसे अस्पताल लाया गया।108 भी नदी के किनारे नहीं आई। जिसका वीडीओ शुक्रवार दोपहर एक बजे सामने आया है।