लखनऊ के माहिंगवां थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में शादी के दौरान अचानक झगड़ा हो गया। बारात आते ही बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। माहौल बिगड़ने पर कुछ बाराती बिना खाना खाए लौटने लगे और शादी से इंकार कर दिया।