गोपालगंज: डोमाहाता गांव के पास बाइक सवार युवकों ने निजी स्कूल के शिक्षक पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव के समीप मंगलवार को घर से निजी स्कूलों में पढ़ने जा रहे एक शिक्षक पर बाइक सवार युवकों को ने चाकू से हमला कर दिया। हमला में जख्मी निजी स्कूल के शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।