बिश्रामपुर: सरहुल,ईद व रामनवमी पर्व को लेकर विश्रामपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक,शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का निर्णय
रामनवमी ईद और सरहुल पर्व को लेकर मंगलवार को विश्रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शौरभ चौबे व संचालन विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय ने किया।बैठक में तीनो पर्व को आपसी भाईचारे के बीच मानने का निर्णय लिया गया।जुलूस को भी शांतिपूर्ण तरीके से निकालने का निर्णय हुआ। प्रशिक्षु आईपीएस राकेश सिंह ने कहा आपसी भाईचारा बनाए रखे।