बिश्रामपुर: सिगसिगी में ग्रामीणों ने बैठक कर रामनवमी पूजा कमेटी का किया गठन,पंकज बने अध्यक्ष
सोमवार को विश्रामपुर प्रखंड के सिगसिगी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की एक बैठक हुई।बैठक में श्री रामनवमी पूजा महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया।इसके अलावा रामनवमी जुलूस निकालने और आकर्षक झांकी प्रस्तुत करने का फैसला लिया गया। रामनवमी पूजा महोत्सव के सफल संचालन हेतु एक कमिटी का गठन भी किया गया।नवगठित कमेटी का अध्यक्ष पंकज कुमार कुशवाहा को मनाया गया।