बालोद: भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक मिलेगा मौका
Balod, Balod | Apr 3, 2026 भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए जारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में युवाओं को बड़ी राहत मिली है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल से बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है, जिससे इच्छुक अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है।