अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर जानलेवा स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल करीब 17 सेकेंड के वीडियो में एक युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर पहले खिड़की पर खड़ा होता है और फिर कार की छत पर बैठ जाता है।