मखदुमपुर: नवादा में श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित
प्रखंड के ग्राम नवादा स्थित ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत रविवार को सुगम दर्शन फाउंडेशन एवं आलाभ्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लोकार्पण, वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. एम. विजय कुमार शर्मा समेत कई मौजूद थे।