कटेया: बैकुंठपुर में पंचायत समिति सदस्य से मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी एक पंचायत समिति सदस्य से मारपीट एवं रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने शनिवार को दोपहर 3 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है।