राजगढ़: राजगढ से बस में अपने पीहर गुढा शादी जा रही महिला के सूटकेश से लाखों रुपये के गहने चोरी होने का आरोप, मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Apr 3, 2026 राजगढ से बस में सवार होकर अपने पीहर गुढा शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला के सूटकेश से अज्ञात आरोपियों द्वारा लाखों रूपये से गहने चोरी कर ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है। वहीं घटना को लेकर शुक्रवार शाम को राजगढ थाने में अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। घटना 24 मार्च 2026 की दोपहर 01 बजे की है जब महिला बस RJ 18 PC 2777 में थी।