जखनिया: हथियाराम मठ में बुढ़िया माई के दर्शन करने पहुंचे सुभासपा राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर, 2027 चुनाव में NDA की जीत का किया दावा
गाजीपुर के ऐतिहासिक हथियाराम मठ में आज सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर पहुंचे, जहां उन्होंने महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी का आशीर्वाद लिया और बुढ़िया माई मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए NDA की प्रचंड जीत का दावा किया।