बहराइच: पानी टंकी जेल रोड मोड़ के पास फल बेच रहे पिता-पुत्र पर 11000 वोल्ट का तार टूटकर गिरा, पिता-पुत्र झुलसे, मची अफरा-तफरी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी टंकी जेल रोड मोड़ के पास फल बेच रहे पिता पुत्र पर बुधवार को अचानक 11000 लाइन टूटकर गिर गई। जिससे दोनों झुलस गए। वही अफरा तफरी का माहौल हो गया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां दोनों का इलाज जारी है। वहीं विद्युत विभाग मामले की जांच में जुट गई।