सीतामऊ: सीतामऊ नगर परिषद की अनूठी पहल: संकरी गलियों में भी आग बुझाएंगे हाई प्रेशर पंप वाले टैंकर
सीतामऊ नगर परिषद ने आगजनी से निपटने के लिए पानी के टैंकरों पर हाई प्रेशर पंप लगाकर उन्हें मिनी फायर ब्रिगेड में बदल दिया है,यह टैंकर संकरी गलियों में भी आग बुझाने में सक्षम हैं, विधायक हरदीप सिंह डंग ने व्यवस्था का निरीक्षण कर इसे सराहनीय पहल बताया,