शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, कांग्रेस देश का डीएनए है, भाजपा महिला सम्मान पर भ्रम फैला रही है
शाहजहांपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को एक दिवसीय दौरे पर शाहजहांपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाया, वह देश की महिलाओं के अधिकारों की बात कर रहा है। बोले कि प्रधानमंत्री का भाषण हताशा और निराशा से भरा था तथा यह बिल केवल दिखावा है।