गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से हत्या का प्रयास कांड में 5 व अन्य कांडों में 23 गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी ने सोमवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में हत्या का प्रयास कांड,SCST एक्ट,आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट,पुलिस पर हमला कांड,धोखाधड़ी कांड सहित 28 को गिरफ्तार किया।