उज्जैन ग्रामीण: ग्राम निनोरा में 40 डिग्री तापमान में धुंए और तपन के बीच संत कर रहे जाप, 4 माह तक चलेगा अनुष्ठान
सिंहस्थ कुंभ में अभी भले ही दो साल का समय बाकी हो, लेकिन धर्मनगरी उज्जैन में अभी से कुंभ जैसा माहौल दिखाई देने लगा है। देश के प्रसिद्ध संत टाटम्बरी सरकार (श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी त्यागी) अपने करीब 20 संतों के साथ उज्जैन पहुंचे हैं। संत तपती गर्मी के बीच सिर पर पात्र रखकर बैठे हैं, जिनमें कंडे धधक रहे हैं। वे चारों ओर धूनी रमाकर कठोर तपस्या कर रह