जौनपुर के रामनगर विकास खंड की उत्तरी सीमा पर स्थित संस्कृत महाविद्यालय गुतवन लगभग 110 वर्ष पुराना ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान है, लेकिन यहां तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।