कन्नौज: भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्मार्ट मीटर में आ रही दिक्कतों के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
कन्नौज जिले में लगातार स्मार्ट मीटर लगने के बाद से विद्युत उपभोक्ताओं की आ रही समस्याओं को लेकर कन्नौज भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया है उन्होंने कहा है इससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है