बालोद: बालोद के गौरव पथ की बदहाली से आवागमन प्रभावित, सड़क पर फैला कीचड़, दुर्गंध से लोगों का चलना हुआ मुश्किल
Balod, Balod | Jul 7, 2026 मानसून की पहली ही बारिश ने शहर के गौरव पथ की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। वार्ड क्रमांक 16 और 17 के बीच स्थित सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है, वहीं पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।