मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में खनन माफियाओं की करतूत, नदी के अंदर 'पनडुब्बी से बालू खनन' का वीडियो वायरल, प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल
मऊरानीपुर क्षेत्र के खकौरा बालू घाट से अवैध खनन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नदी के अंदर प्रतिबंधित पनडुब्बियों के जरिए बालू निकासी होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक खनन उपकरण हटा लिए गए थे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है।