बनमनखी: बनमनखी में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत राइस मिल व मॉल में फायर ऑडिट किया गया, 15 दिन में सुरक्षा उपकरण लगाने का निर्देश
बनमनखी अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत रविवार को छठे दिन अग्निशमन विभाग द्वारा बनमनखी क्षेत्र में फायर ऑडिट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जाइस एग्रो राइस मिल (BRAB फूड प्राइवेट लिमिटेड) फैक्ट्री, एन बाजार मॉल एवं रिलायंस स्मार्ट पॉइंट मॉल में आयोजित हुआ।