सिरसा: शहर के डबवाली रोड पर युवक लग रहे थे नशे के इंजेक्शन,लोगों ने फील्डिंग लगाकर पकड़ा,हुआ हंगामा
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2024 शहर के डबवाली रोड पर दो युवक झाड़ियो में छिपकर नशे के इंजेक्शन लगा रहे थे।अनाज मंडी मजदूर वेलफेयर सोसाइटी के युवाओं ने उन्हें मौके पर नशे के इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ लिया इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।अनाज मंडी मजदूर वेलफेयर सोसाइटी के युवाओं ने बताया कि शहर में नशा चरम सीमा पर है।उन्होंने बताया कि नशे को रोकने के लिए यह अभियान चलाया हुआ है।