सिरसा: बरनाला रोड स्थित सामुदायिक केंद्र के गेट के ताले तोड़ कर अज्ञात लोगों ने चुराया हजारों रुपये का सामान, मामला दर्ज
Sirsa, Sirsa | Aug 21, 2024 बरनाला रोड स्थित सामुदायिक केंद्र के गेट के ताले तोडक़र अज्ञात व्यक्ति हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में लाल बहादुर ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में दो कार्यालय हैं जो कि एक भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी व दूसरा पीएनबी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय है। बीती सायं वे कार्यालय बंद कर घर चले गए।