मिर्ज़ापुर: कोतवाली शहर के तरकापुर स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में रंगदारी न देने पर दबंगों ने की तोड़फोड़, कर्मचारी हुए घायल
शहर कोतवाली क्षेत्र की तरकापुर स्थित आरा मशीन के पास रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे दबंगों द्वारा श्रद्धा नर्सिंग होम में रंगदारी न मिलने पर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ कर तीन कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। वही पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। नर्सिंग होम कर्मचारी राकेश वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि। रंगदारी मांगने दबंग आए थे।