बालोद: मानसून मेहरबान: सामान्य से 24% ज्यादा बारिश, प्रदेश के टॉप-10 सबसे ज्यादा वर्षा वाले जिलों में 8वें स्थान पर पहुंचा
Balod, Balod | Aug 5, 2026 मानसून सीजन में लगातार हुई अच्छी बारिश से बालोद जिले की स्थिति अब काफी सुधर गई है। एक जून से 4 अगस्त तक जिले में औसतन 674 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 541.8 मिमी की तुलना में 132.2 मिमी (24 प्रतिशत) अधिक है। सामान्य से 19 प्रतिशत से ज्यादा बारिश होने पर मौसम विभाग जिले को 'एक्सेस जोन' में शामिल करता है और इस बार बालोद भी इस श्रेणी में पहुंच गया है।