दरभा: बस्तर के आर्थिक परिदृश्य को बदलने की नई पहल, जिला प्रशासन द्वारा संचालित थिंक बी विशेष एंटरप्रेन्योर मीट का आयोजन करेगा
Darbha, Bastar | Apr 15, 2026 बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाने और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से थिंक बी द्वारा एक महत्वपूर्ण एंटरप्रेन्योर मीट का आयोजन किया जा रहा है। एक्सप्लोरिंग बस्टर्स पोटेंशियल की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम कल 16 अप्रैल को कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित थिंक बी केंद्र में सुबह 10ः30 बजे से शुरू होगा।