रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव सलेमपुर में मिला संदिग्ध कबूतर
रायसिंहनगर के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव सलेमपुर में एक संदिग्ध कबूतर मिला है बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक गांव में यह संदिग्ध कबूतर मिलने के बाद समेजा पुलिस को इसकी सूचना दी गई कबूतर के पैर में छाले डाले हुए हैं जिस पर कुछ अंकित है। पुलिस व एजेंसियों की ओर से इसकी विस्तृत जांच की जाएगी