हटा: बर्धा सहित दर्जनों गांव में बिजली कटौती,सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण हिनोता बिजली मंडल कार्यालय पँहुचे, ज्ञापन दिया
Hatta, Damoh | Jun 13, 2026 हटा ब्लाक के बर्धा सहित दर्जनों गांव के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं,पिछले कई दिनों से बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों का सब्र आज टूट गया और दर्जनों गांव के लोग सामूहिक रूप से हिनोता बिजली मण्डल कार्यालय पँहुचे, ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से करने की मांग की