उधवा: राधानगर थाना पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राधानगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े 5 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जीआर नंबर 226/23 के एनबीडब्ल्यू वारंटी महाजन टोली फुदकीपुर निवासी निखिल मंडल को गिरफ्तार किया गया है।