चंदौसी: चंदौसी के बहजोई मार्ग पर जीरो पॉइंट के नजदीक आटा गांव के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, सीओ दीपक कुमार ने दी जानकारी
चंदौसी-बहजोई मार्ग पर पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच बृहस्पतिवार सुबह 1:00 के करीब मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।