बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद में बीते 3 जनवरी को घटित धर्मवीर पासवान की हत्याकांड मामले में बाढ़ पुलिस तथा STF की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधी तथा पुलिस में मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे अपराधी के पैर में गोली लग गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 1 आनंद कुमार ने गुरुवार को लगभग 2 बजे पूरे मामले की जानकारी दी।