मथुरा: छटीकरा के पास डालमियां फार्म में पेड़ों के अवैध कटान मामले में NGT द्वारा गठित टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छटीकरा के पास बीती 18 सितम्बर की देर रात डालमिया फार्म पर जेसीबी और पॉपलेन मशीन की मदद से सैकड़ों प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काट दिया था। पर्यावरण प्रेमियों की शिकायत पर एनजीटी द्वारा मामले पर सुनवाई करते हुए 1 हाई पावर कमेटी गठित की थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कमेटी के सदस्य डालमिया फार्म हाउस पहुंचे। टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर अफसरों से जानकारी हासिल की।