बख्शी का तालाब: इटौंजा में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 तस्कर किए गए गिरफ्तार
लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में STF बरेली यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन/ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंकी गई है। इटौंजा टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी प्रकाश सिंह और आकाशदीप सिंह ल