पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को छीनतई के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, GMCH में इलाज जारी
Purnea East, Purnia | Jun 17, 2026
पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के डीएवी चौक के पास एक बाइक सवार युवक को छिनतई के दौरान अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया.बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की,जिसमें एक गोली युवक के पैर में जा लगी।गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा.घायल की पहचान चूनापुर निवासी धनीराम ठाकुर के बेटे 35 वर्ष वर्षीय मुकेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है.