ग्राम मायथा (चोथ्या) में भेरू जी महाराज के तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ मायथा (चोथ्या)। ग्राम मायथा (चोथ्या) में श्रद्धा और आस्था के प्रतीक भेरू जी महाराज के तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन विधायक महोदय राधेश्याम बेरवा ने विधिवत रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, वहीं मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।