बांका: बांका में लोक सेवाओं केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
Banka, Banka | Jun 23, 2026 आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण लोक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर 1 बजे कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,बांका एवं प्रमोद कुमार चौधरी, जिला आईटी प्रबंधक ने निरीक्षण किया।