कांके: झारखंड के कई इलाकों में 9 जुलाई तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2026 झारखंड के कई इलाकों में 9 जुलाई तक बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में अच्छी बारिश का दौर जारी है।