सिसई: मुर्गु मेड़ेया टोली और सुपाली में झामुमो ने ग्रामीणों के बीच चलाया जनसंपर्क अभियान
Sisai, Gumla | Jul 15, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गु पंचायत के मेड़ेया टोली और सुपाली मे ग्रामीणों के साथ झामुमो के पदाधिकारीयों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव ने सरकार की कल्याण कारी योजनाओं को जानकारी देते हुए लोगों की समस्याओं को जाना। साथ ही साथ सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ के लिए भी आश्वस्त भी किया।