सिसई: सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत,मोटरसाइकिल सवार भी ट्रैक्टर के संपर्क में आने से हुआ घायल
Sisai, Gumla | Jul 14, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के थाना रोड में ट्रैक्टर ड्राइवर लाकेया निवासी गोपी उरांव किसी ठेले वाले को ठोकर मार कर भागने के फिराक में गाड़ी को तेज भगाने लगा।सामने ठोकर होने के कारण ट्रैक्टर ड्राइवर अनबैलेंस होकर खुद गाड़ी के नीचे गिर गया।ट्रैक्टर ड्राइवर को रौंदते हुए सामने खड़े मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया।मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ युवक विनोद उरांव घायल हो गया।