सिसई: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की होगी बैठक, सिसई थाना प्रभारी ने दी जानकारी
Sisai, Gumla | Jul 14, 2024 सिसई थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने रविवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शाम 4 बजे सिसई थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्य, गणमान्य एवं प्रबुद्ध व्यक्तियो को सादर आमंत्रित किया है। थाना प्रभारी ने कहा सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित है।