सिसई: सिसई थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, शामिल हुए गणमान्य लोग
Sisai, Gumla | Jul 15, 2024 सिसई थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि आज सिसई थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी ने की। बैठक में सभी शांति समिति के सदस्य, गणमान्य एवं प्रबुद्ध व्यक्तियो से शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मुहर्रम त्यौहार मनाने को लेकर अपील किया गया।